वाशिंगटन, 08 फरवरी (वार्ता) अलास्का में गुरुवार को लापता हुए विमान में सवार सभी 10 लोगों मृत पाए गए है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ने यूएस कोस्ट गार्ड के हवाले से दी।
एसोसिएटेड प्रेस ने कहा कि बेरिंग एयर का सिंगल-इंजन विमान उनालाक्लीट से नोम जा रहा था।
नोम शहर के स्वयंसेवी अग्निशमन विभाग ने शुक्रवार को कहा कि नौ यात्रियों और एक पायलट के साथ एक विमान अलास्का के ऊपर लापता हो गया था।
