संत नामदेव जयंती पर भव्य आयोजन, बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत

इटारसी। संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 755वीं जयंती सरला मंगल भवन सूरजगंज में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और पूजन-अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथि सीताराम नामदेव ने कहा कि अभिभावक बच्चों को संत नामदेव के जीवन से परिचित कराएं और उनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने समाज को मूर्ति भेंट करने की घोषणा भी की। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र नामदेव ने समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की बात कही। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी हुआ। आस्था सिंगारे, दीक्षा नामदेव सहित कई प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में समाज के कई पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

 

Next Post

दो भाईयों पर किया हमला

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कुदवारी में बदमाश ने दो भाईयों पर डंडे से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र गोटिया 21 वर्ष निवासी कुदवारी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टाईल्स मार्बल का काम करता है. रविवार को हनुमान मंदिर के सामने उसके बड़े भाई राजेन्द्र […]

You May Like