सीधी : जिले के जनपद पंचायत भवन मझौली के नवीन भवन का भूमिपूजन कार्य प्रारंभ समारोह सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता, जनपद अध्यक्ष सुनैना सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि धौंहनी विधायक का राजनीतिक अनुभव अटल जी के समय से रहा है, ये जो भवन बनते हैं क्षेत्र के विकास का बिंदु और स्थान होते हैं, विकास के लिए भवन बहुत आवश्यक है। मझौली के लोगों को सीधी न जाना पड़े इसके लिए यातायात के साधन परफेक्ट हो, कार्यालय भवन होना जरूरी है। धौहनी क्षेत्र के विधायक जी के अनुभव और मेरा प्रयास रहेगा तो विकास कार्य संभव है। मझौली में आडिटोरियम हाल बनेगा, मोदी हैं तो मुमकिन हैं। सांसद ने कहा कि दिल्ली के लिए प्रतिदिन ट्रेन मिलेगी, जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा है। आज मझौली में हर घर जल मिल रहा है।
सांसद होने के नाते बड़े स्तर के कार्य को कराने का प्रयास करता हूं, 1200 किलोमीटर के लिए केबिल सेंक्शन हो गई है। मोदी जी की सरकार है तीव्र गति से काम हो रहा है। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल पयासी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य, भाजपा नेता अखिलेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि रोहणीरमण मिश्रा, रामसखा शर्मा, अशोक द्विवेदी, सरपंच बजरंगी गुप्ता, बृजेश चंद्र तिवारी, एड. अखिलेश जायसवाल, एड. संतोष शुक्ला नौढ़िया, रावेन्द्र उर्मलिया, बृजेश परौहा, लाला भैया शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यक्रम में सीईओ सुरभि श्रीवास्तव, आरईएस एसडीओ सरिता सिंह, नायब तहसीलदार महेन्द्र द्विवेदी, उपयंत्री राघवेंद्र द्विवेदी, कुंवर सिंह आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी लेखाधिकारी, संतोष निगम संविदाकार, संतोष तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हम सबका प्रयास है कि क्षेत्र का विकास होः कुंवर
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि हम सबका प्रयास है कि क्षेत्र का विकास हो, सबका कल्याण हो। आप सबके प्रयास से भाजपा की सरकार बनी है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के प्रयासों से जनपद भवन की स्वीकृति हुई, सभी के सहयोग से आज भूमिपूजन हुआ। अस्पताल भवन का भी टेंडर हो चुका है। एडीजी भवन की स्वीकृति हो गई है, जल्द ही कार्य प्रारम्भ होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी 25 वर्षों से लगातार देश को आगे ले जाने के लिए कटिबद्ध हैं। रेल्वे लाइन का सेंक्शन हो जायेगा रेल लाइन मझौली होकर जायेगी, इसके लिए सांसद डॉ. मिश्रा का अभिनंदन करते है। सांसद के प्रयास से जबलपुर से सिंगरौली तक फोरलेन सड़क स्वीकृति हो गई है जिसका टेंडर भी हो गया है। चमराडोल में सब स्टेशन की स्वीकृति हो गई है, विद्युतीकरण के लिए राशि भी दिलाई गई, उन्होंने संविदाकार को निर्देशित किया की कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो और समय से पूर्व हो, कोशिश करिये कि जुलाई के पहले नवीन भवन मिल जाए। इस दौरान उन्होंने सांसद डॉ राजेश मिश्रा से मझौली में आडिटोरियम भवन की भी मांग किये।
