दमोह/जबेरा: थाना जबेरा के ग्राम पंचायत बंशीपुर के ग्राम तांबरी से लापता दो बच्चियों की तलाश के दौरान उनके शव गांव के पास एक कुएं में मिले। बच्चियों के लापता होने की जानकारी मिलते ही संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द तलाश करने के निर्देश दिए थे।प्रशासन व ग्रामीणों की संयुक्त तलाश में काव्या सिंह पिता पप्पू सिंह उम्र 5 वर्ष और मानसी पिता संतोष सिंह आदिवासी उम्र 11 वर्ष के शव कुएं से बरामद किए गए।
तलाश अभियान में एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह बागरी, चौकी प्रभारी विकास सिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि डाल सिंह ठाकुर सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।दोनों बच्चियों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
