चोटिल ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 से बाहर

मेलबर्न, (वार्ता) दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने शुक्रवार को बेलिंडा बेनसिक के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ओपन 2025 के तीसरे राउंड के मैच का पहला सेट 7-6(3) से हारने के बाद पेट की चोट के चलते मैच को बीच में ही छोड़ दिया।

जापान की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ओसाका पिछले साल मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में खेल रही थीं। मैच के दौरान ओसाका पहले सेट में 4-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन पेट की चोट से जूझती हुई दिखाई दीं, जिसके बाद 6-5 पर फिजियो को बुलाया गया उसके बाद 7-6 से वह पहला सेट हार गयी।

लगातार हो रहे दर्द के कारण 27 वर्षीय ओसाका ने दूसरे सेट की शुरुआत से पहले ही मैदान छोड़ने का फैसला कर लिया।

पूर्व ओलंपिक चैंपियन बेनकिक ने कहा, “इस समय, मैं नाओमी के लिए दुखी हूँ। मैंने देखा कि सेट के अंत में वह थोड़ा संघर्ष कर रही थी। जाहिर है, यह वैसा नहीं है जैसा आप मैच का अंत होते देखना चाहते हैं ।”

Next Post

जियो स्टूडियो प्रस्तुत हिंदी फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स का गाना 'नैना लागे' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Sat Jan 18 , 2025
मुंबई, (वार्ता) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने जियो स्टूडियो प्रस्तुत हिंदी फ़िल्म स्वीट ड्रीम्स का गाना ‘नैना लागे’ रिलीज किया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने हिंदी फीचर फिल्म स्वीट ड्रीम्स के म्यूजिक राइट्स ख़रीदे हैं। जिसका पहला गाना ‘नैना लागे’ हालही में रिलीज किया गया हैं। जियो स्टूडियो प्रस्तुत […]

You May Like