सुरक्षा और सुविधाओं की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे मूक-बधिर

विदिशा, विदिशा में मूक-बधिर समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर सुरक्षा, पुलिस सहायता केंद्र और बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की।

इसके अलावा 100 प्रतिशत दिव्यांगता के प्रमाण पत्र विदिशा में ही बनाने और गुलाबगंज में जमीन आवंटित करने की मांग भी की गई। समाज के लोगों का कहना है कि जिले में एक हजार से ज्यादा मूक-बधिर रहते हैं, लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

Next Post

बीसीसीआई ने आईपीएल रिटेंशन की समय-सीमा 17 नवंबर तक बढ़ाई

Mon Nov 2 , 2026
मुम्बई, 02 नवंबर (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जमा करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है। आज को टीमों को भेजी गई एक विज्ञप्ति में बोर्ड ने कहा कि फ्रेंचाइजी के पास […]

You May Like