दमोह में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया शुभारंभ

दमोह:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को दमोह तहसील ग्राउंड से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा को मंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम शिवहरे, पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।तहसील ग्राउंड से प्रारंभ हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की अपील की।

Next Post

जिला अस्पताल बैढ़न में पदस्त दो डॉक्टरों की कारें अनियंत्रित होकर टकराईं, वाहन हुए छतिग्रस्त

Thu Aug 13 , 2026
सिंगरौली: जिला अस्पताल बैढ़न के मे पदस्थ चिकित्सक एक्सिस बैंक के पास गुरुवार को दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कारों में सवार बच्चों समेत कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका। […]

You May Like