उज्जैन: बैरवा समाज के चल समारोह में करतब दिखा रहे युवकों को आग का खेल भारी पड़ गया। करतब के दौरान अचानक तीन युवक आग की लपटों की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
