सिलवानी: वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर गजंदा गांव के पास खेत में बनी झोपड़ी पर छापा मारा। तलाशी में करीब 400 ग्राम पका हुआ जंगली सुअर का मांस मिला। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नालाल (50 वर्ष), हरभजन (51 वर्ष) और गटरूलाल (55 वर्ष) शामिल हैं। तीनों गजंदा गांव के रहने वाले हैं।
कार्रवाई वन मंडल अधिकारी प्रतिभा शुक्ला और उप वन मंडल अधिकारी इंदर सिंह बारे के निर्देशन में हुई। ऑपरेशन का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पालेचा ने किया। आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। जब्ती में वन विभाग की पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
