चार साल से फरार चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सीहोर: कोतवाली पुलिस ने कार चोरी की घटना को अंजाम देकर 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन विश्वकर्मा, पिता जनक सिंह विश्वकर्मा निवासी सहोदराबाई राय वार्ड खुरई जिला सागर को अपने घर थाना खुरई क्षेत्र से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर चोरी की गई कार बरामद कर ली गई.

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली रविंद्र यादव, प्रधान आरक्षक जितेंद्र वर्मा, रुपेश वर्मा नरेश वर्मा आदि की भूमिका रही.

Next Post

सीहोर जिला अस्पताल विवाद पर बवाल, पूर्व सरपंच के समर्थन में उतरा सर्व समाज

Thu Sep 18 , 2025
सीहोर: जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक द्वारा पूर्व सरपंच दीपेश राठौर के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर मामला तूल पकड़ गया है. बुधवार को बड़ी संख्या में सर्व समाजजन कोतवाली चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर एसपी कार्यालय पहुंचे. यहां एडिशनल एसपी सुनीता रावत […]

You May Like