20 रूपए के लिए युवक को मारा चाकू

जबलपुर: मदन महल थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में 20 रूपए के लिए उपजे विवाद के बाद युवक ने साथी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई और प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।मदन महल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि प्रवीण केवट 25 वर्षीय निवासी अधारताल और मदनमहल निवासी लकी केवट दोनों दोस्त है। जिन्होंने साथ में नाश्ता किया था।

जिसके बीस रूपए लकी को प्रवीण से लेना था। मंगलवार को गुलौआ चौक पर बीस रूपए को लेकर विवाद हुआ। जब प्रवीण ने रूपए देने से मना किया तो लकी भडक़ गया और चाकू निकालकर वार कर दिया। हमले में प्रवीण को चोट आ गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं लकी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है ।

Next Post

फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी का वीडियो लीक, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: मदनमहल से दमोहनाका के बीच बने मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमेें युवतियां केक काटने के साथ डांस करते हुए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। वीडियो लीक होने के बाद मदनमहल पुलिस ने मामले पर […]

You May Like