रीवा:संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरकार की गलत नीतियों और विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह करते हुए जुलूस निकाल कर रीवा कमिश्नर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है.विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विवेकानन्द पार्क से संभागायुक्त कार्यालय तक जुलूस निकालकर कमिश्नर कार्यालय के सामने सडक़ पर लगभग दो घन्टे तक बैठकर सत्याग्रह किया तथा आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन भी सौपा.
जनसंगठनों द्वारा इस आंदोलन के जरिये चारो श्रम संहिताओं को रद्द करने, ट्रेड यूनियन अधिकारों की गारन्टी, 26 हजार न्यूनतम वेतन, स्वामिनाथ आयोग की रिपोर्ट के अनुसार लागत पर 50 प्रतिशत लाभ के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारन्टी और सभी फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई. इस आन्दोलन में मौजूद सीटू के प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रधान, अमित सोहगौरा, रामनरेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, रमेश सोनी, हरिहर पटेल, रामवती सिंह, नाजरीन वेगम, राकेश सिंह, बसंतलाल सिंह, अजीत सिंह, तेजभान सिंह, विवेक पटेल मौजूद रहे.
