
भोपाल। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने पत्रकार कॉलोनी से एक अर्टिका कार में बैठे तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी में कार की पिछली सीट पर रखी 25 पेटियों में 1250 क्वार्टर (कुल 225 लीटर) अवैध देशी सफेद शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग ₹1.12 लाख आंकी गई। आरोपी अजय डाकसे, प्रमोद चैतन्य और धीरज कपिल सलैया क्षेत्र के निवासी हैं। तीनों शराब के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्रकार कालोनी गली टीटी नगर में एक सफेद रंग की अर्टिका कार क्रमांक HR-26-EW-0733 खडी है जिसमें कार के अंदर पीछे की शीट पर शराब की पेटियाँ रखी है। जो किसी को बेचने की फिराक में है । सूचना तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान पत्रकार कालोनी पहुचे जहाँ म.न 21 के सामने गली में एक सफेद रंग की अर्टिका दिखी जिसमें तीन लडके बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ लिया तीनों भोपाल के निवासी हैं। विवेचना जारी है।
