
भोपाल। अशोका गार्डेन, टीला जमालपुरा थाना पुलिस सहित थानों की पुलिस ने सोमवार को बदमाशों की परेड ली. शहर में अपराधों की रोक थाम के लिए पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई कर रहा है. भोपाल शहर के अंदर ही आए दिन बदमाशों का हुड़दंग देखने को मिल रहा है. इसके चलते अलग-अलग थाना पुलिस अब नामी हिस्ट्रीशीटरों की परेड़ करवाने में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में थाना स्तर पर बदमाशों की परेड निकाली जा रही है. लगातार बढ़ती हुई घटनाओं को रोकने का प्रयास पुलिस कर रही है. इसके लिए हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पुलिस ने थाने में तलब किया जा रहा है. बदमाशों को समझाइश देकर परेड भी निकाली जा रही है. पुलिस के कदम से माना जा रहा है कि अपराध में संलिप्त अब बदमाशों की अब खैर नहीं है.
