पंचांग 22 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा बुधवासरे शाम 6/18, स्वाती नक्षत्रे रात 1/6, प्रीति योगे रात 4/20, वव करणे सू.उ. 6/21, सू.अ. 5/39, चन्द्रचार तुला, पर्व- अन्नकूट, शु.रा. 7,9,10,1,2,5 अ.रा. 8,11,12,3,4,6 शुभांक- 9,2,6.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 22 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, आनन्दायक रहेगा,अध्ययन के प्रति आकस्मिक यात्रा का योग है, आर्थिक संसाधनों में सामान्य सुधार होगा, पारिवारिक समस्याओं से कष्ट होगा, वर्ष के मध्य में राजनीति के क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, लाभप्रद समाचार मिलेगा, वर्ष के अन्त में मान सम्मान के प्रति सचेत रहें, आर्थिक लाभ होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को अत्याधिक परिश्रम के बाद आंशिक लाभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा,मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक संसाधनों में सुधार होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनीतिक मित्र द्वारा परिवर्तन होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है.
—————————————————–
आज का भविष्य- बुधवार 22 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक गंभीर एवं स्वाभिमानी, यात्रा और मनोरंजन का शौकीन होगा, माता पिता को जीवन में सुख रखेगा, नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, भाग्योदय जन्म स्थान से दूर होगा.
—————————————————–
मेष- साझेदारी में नयी योजना शुरू हो सकती है, नये मित्र बनेंगे, उच्चाधिकारियों के सहयोग से आजीविका संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी.
वृषभ- कारोबारी विस्तार की योजना बनेगी, लाभकारी अवसर सामने आयेगें, पुराना विवाद दूर होगा, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा.
मिथुन- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगें, कौटुम्बिक सुख एवं दायित्वों की पूर्ति होगी, महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरा होगा, महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का योग है.
कर्क- मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, कामकाज के प्रति रूचि बनी रहेगी, शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता का ध्यान रखें.
सिंह- सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, आर्थिक कार्यों में शिथिलता रहेगी, शारीरिक अस्वस्थ्यता रह सकती है, सोचे हुये कार्यों में विलंब होगा.
कन्या- अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, प्रयास करने से इच्छित कार्य बनेंगे, रक्त संबंधियों में मधुरता आयेगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी.
तुला- सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रापर्टी संबंधी कार्यों में परिश्रम करना होगा, लेन-देन में सतर्कता वांछनीय है.
वृश्चिक- विरोधियों से निपटने कूटनीति से काम लें, शिक्षा संतान के कार्यों में सफलता मिलेगी, अनावश्यक विवादों को टालें, न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी.
धनु- सोच समझकर नये कार्य में हाथ ड़ालें, चिन्ता दूर होगी, नियोजित कार्यों में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, दूर-दराज की यात्रा हो सकती है.
मकर- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं, उसमें अच्छा लाभ होगा, संतान को सफलता मिलेगी, कामकाज में विलंब होगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा.
कुम्भ- पारिवारिक कलह दूर करने में सफलता मिलेगी, वरिष्ठ लोगों का सहयोग रहेगा, शारीरिक शिथिलता रहेगी, प्रियजनों का सहयोग रहेगा.
मीन- टकराव आपसी बातचीत से सुलझ सकता है, उच्च अध्ययन का निर्णय होगा, भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी, निजी योजनाओं में सफलता मिलेगी.
—————————————————–
व्यापार भविष्य-
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को स्वाती नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी में 20 से 30 रूपये की तेजी होगी, रूई कपास में घट-बढ़ होगी, चावल आदि के भाव में समानता रहेगी. चना, जौ के भाव में समता रहेगी. भाग्यांक 8176 है.
—————————————————–
