बलूचिस्तान जाफर एक्सप्रेस हमले में सभी आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 12 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में पेशावर जाने वाली ट्रेन पर अज्ञात संख्या में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और 190 बंधकों को बचा लिया। मीडिया रिपोर्टों में बुधवार को यह जानकारी दी गयी।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार बलों ने बड़ी संख्या में बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल है , जिन्हें आतंकवादियों ने मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था।

सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान अत्यधिक सावधानी और कुशलता के साथ चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई निर्दोष लोगों की जान बच गई। यह भी पता चला कि आतंकवादियों की क्रूरता का शिकार हुए यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को बोलन दर्रे के धादर इलाके में हमला होने पर नौ बोगियों में 400 से अधिक यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी।

Next Post

यह बजट विकसित मध्यप्रदेश 2047 का विजन डाक्यूमेंट है- विष्णुदत्त

Wed Mar 12 , 2025
भोपाल, 12 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई देते […]

You May Like