6.50 लाख के जेवरात चोरी,नौकरानी पर शक

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में एक घर से 6 लाख 50 हजार रूपए के जेवरात चोरी गए। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें नौकरानी सूटकेश, अलमारी खोलते हुए दिखाई दी है।पुलिस के मुताबिक मयंक सिंह ठाकुर निवासी गंगानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी ससुराल दुर्गा कॉलोनी संजीवनीनगर में है। सासू मां कौशल्या दांगी की तबियत खराब रहती है, जिस कारण से उसकी पत्नि नेहा ठाकुर अपने मायके दुर्गा कालोनी में आती जाती रहती है।

सास की देखभाल के लिए नौकरानी मनीषा कहार को रखा गया है। पत्नि ने अपने सोने चांदी के जेवरात सूटकेश में रखे हुये थे एवं कुछ जेवरात लोहे की आलमारी में रखे हुये थे, तथा मेरी सास का पुराना सोने चांदी के जेवर पहले से ही अलमारी एवं सूटकेश में रखे थे। पत्नि नेहा ठाकुर ने बताया कि उसके सोने चांदी के जेवरात सूटकेश एवं अलमारी में रखे थे वो जेवरात चोरी हो गये हैं, तब मै दुर्गा कालोनी अपनी ससुराल गया तो शंका हुई कि कोई घर के अंदर घुसकर चोरी किया तो बैडरूम में जहां सोने चांदी के जेवरात रखे थे,उस कमरे में सीसीटीव्ही कैमरा लगाया था, जिसमें रिकार्डिग देखने पर नौकरानी मनीषा कहार कमरे में सामान अलमारी एवं सूटकेश को खोलते हुए दिख दे रही है। करीब 6.50 लाख रूपये के जेवरात चोरी गए है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेही नौकरी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Post

स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल

Wed Jan 21 , 2026
बैतूल: आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई।जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर भैंसदेही थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस सामने से आ रहे तूफान वाहन से टकरा गई। घटना पूर्णा नदी के पास हुई, जहां टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे […]

You May Like