कार्तिकेय दीपम विवाद पर गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर हमला, बोले- ‘यह दूसरा शाहबानो मोमेंट होगा’

नईदिल्ली। तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिकेय दीपम जलाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस, INDIA गठबंधन और तमिलनाडु सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन नहीं किया और धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। त्रिवेदी ने कहा कि यह मामला केवल दीपक जलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक व्यवस्था और न्यायालय के आदेश के सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर हिंदू धार्मिक परंपराओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए इसे INDIA गठबंधन के लिए दूसरा ‘शाहबानो मोमेंट’ बताया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से भी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को अंतरिम आदेश के तहत 24 नवंबर को दीपथून स्तंभ पर सीमित व्यवस्था के साथ दीपक जलाने की अनुमति दी थी, लेकिन 24 नवंबर को विवादित स्तंभ के बजाय पारंपरिक दीप मंडपम में दीपक जलाया गया। इसी घटनाक्रम के बाद धार्मिक आस्था, न्यायालय के आदेश और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर विवाद और गहरा गया है।

.....

Next Post

गुना जिला अस्पताल में बड़ा हादसा! डॉक्टर की कार ने 5 लोगों को कुचला, गर्भवती महिला गाड़ी के नीचे फंसी; दो की हालत गंभीर

Wed Nov 25 , 2026
गुना। जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल में पदस्थ एक चिकित्सक की कार अनियंत्रित होकर पांच लोगों को अपनी चपेट में ले गई। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। […]

You May Like