सीहोर। नपा क्षेत्र की सड़कों पर अवैध रूप से नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ टोइंग वाहन की कार्रवाई करेगी. कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने बुधवार को शहीद स्मारक पर नपा द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए 22 लाख की लागत से टोइंग वाहन का शुभारंभ किया. इस मौके पर पं. श्री मिश्रा ने कहा कि शहर को स्वच्छता के साथ इस कदम का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना और सड़कों पर बढ़ते अव्यवस्थित पार्किंग से निपटना है.
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बाला गुरु के, एसपी दीपक शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोगउपस्थित थे.
इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि नपा ने इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वाहन को आरंभ किया है. इस कदम का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना और सड़कों पर बढ़ते अव्यवस्थित पार्किंग से निपटना है. नपा अमले ने बताया कि टोइंग वैन का विधिवत लोकार्पण हो गया और थोड़ी देर बाद शहर में चेतावनी के लिए भी वाहन को निकाला गया.
पहले दिन लोगों को हिदायत दी गई कि अपने वाहन को दायरे में ही रखें, अन्यथा कल से वाहनों की जब्ती का काम शुरू होगा, फिर चालान काटने के बाद ही वाहन छोड़ा जा सकेगा. शहर की सड़कों पर बढ़ता यातायात बना चुनौती शहर की सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की कमी के कारण, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहनों का खड़ा होना एक बड़ी समस्या बन चुका है.
