आत्म आराधना शिविर: सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान

भोपाल। सुखी रहे सब जीव जगत के, दुख कभी न आवे की मंगलभावना के साथ वात्सल्यमय आत्म आराधना शिविर का समापन हुआ। शिविर में बाल ब्रह्मचारी विद्वान सुमत प्रकाश जैन (सुमत भैया) ने कहा कि जीवन में सत्य, अहिंसा और जीव दया के लिए निरंतर संघर्ष व त्याग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मन, वचन और कर्म की शुद्धि से ही आचरण पवित्र और जीवन सार्थक बनता है। मुमुक्षु मंडल के महामंत्री देवेंद्र बड़कुल एवं संगठन मंत्री मनोज आर.एम. ने बताया कि सतपत स्वाध्याय भवन, अरेरा कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर बच्चों और युवाओं सहित उपस्थित जनों ने प्रतिदिन स्वाध्याय करने के लिए अनुमोदना पत्र भरे। गुरुदेव काणजी स्वामी के संदेशों को आत्मसात कर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Next Post

मझगवां में पखवाड़े भर के भीतर फिर कुपोषण का दंश

Wed Apr 22 , 2026
सतना :जिले के चित्रकूट क्षेत्र का तराई अंचल कुपोषण का दंया झेलने के लिए दशकों से अभिशप्त बना हुआ है. भले ही केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा व्यवस्था में सुधार करने के तमाम दावे किए जाएं. लेकिन अंतिम पंक्ति में खड़े तराई क्षेत्र के आदिवासियों तक कितनी राहत पहुंच पाती […]

You May Like