
खंडवा। इंसान के रूप में कबरबिज्जू अय्यूब खान को पुलिस रीक्रिएट सीन के लिए खंडवा के कब्रिस्तान पहुंची। यहां आरोपी को लोगों ने घेर लिया। उसे सार्वजनिक रूप से पीटने की कोशिश की गई। पुलिस से भी झूमाझटकी के असफल प्रयास हुए। नारेबाजी भी हुई कि ऐसे जघन्य और नरपिशाच आरोपी को फांसी की सजा फास्ट ट्रैक में केस चलाकर दी जानी चाहिए।
मामला बहुत जघन्य है। लोगों का गुस्सा देखकर ही समझ में आ रहा था, कि अय्यूब खान के कृत्य से लोग कितने नाराज हैं। बीते दिनों महिलाओं की कब्रों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा था।
पुलिस से भीड़ छीनने लगी आरोपी को
गुरुवार शाम जब शहर की कोतवाली थाना पुलिस आरोपी अय्यूब पिता इस्माईल को लेकर मौका मुआयना करने पहुंची। इसकी जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन बड़ा कब्रस्तान पहुंच गए। पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि, उनके परिजनों की कब्रों के साथ आरोपी ने गलत किया है, इसलिए वे खुद उसे सजा देंगे।
नरपिशाच के लिए फांसी की मांग
जब पुलिस किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर साथ ले जाने लगी। भीड़ ने पुलिस को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोग आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग कर रहे थे।
अय्यूब पर गंभीर इल्जाम
बता दें कि, आरोपी अय्यूब ने तीन अलग अलग समय कब्रस्तान में महिलाओं की ताजी कब्रों में नग्न अवस्था में उतरकर शव से छेड़छाड़ कर तंत्रक्रिया को अंजाम दिया था।आरोपी ने अपनी पूर्व दो पत्नियों की हत्या की थी, जिसके चलते वह आजीवन कारावास की सजा काटते हुए 15 साल से जेल में बन्द था।
