‘आप’ के विधायकों ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोकने के खिलाफ गुरुवार को परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।

विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, “भाजपा वालों ने सरकार में आते है तानाशाही की हदें पर कर दी। ‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित किया और आज “आप” विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा।”

उन्होंने कहा, “ऐसा दिल्ली विधान सभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा।”

सुश्री आतिशी अपनी पार्टी के विधायकों के साथ धरने पर बैठ गई हैं और बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस पार्टी विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं जाने दे रही है।

उल्लेखनीय है कि ‘आप’ विधायकों को मंगलवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने के चलते सदन की कार्यवाही से तीन कार्य दिवस के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

Next Post

पुलिस ने किया अपहरण कांड का पर्दाफाश

Thu Feb 27 , 2025
24 घंटे में सकुशल बरामद अपहृत व्यक्ति, तीन आरोपी गिरफ्तार इंदौर. एरोड्रम पुलिस ने अपहरण कांड के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए व्यक्ति को महज 24 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त जोन-01 विनोद […]

You May Like