ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप सीजन 2 में फैंसी ड्रेस शो में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।
फैंसी ड्रेस शो में बच्चों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, डॉक्टर, सिपाही की वेशभूषा धारण कर मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विवेक सोनाी, राकेश कुमार शर्मा, पूजा साहू, अनीता ओडिय़ा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल, शिवम शर्मा उपस्थित रहे।
