19 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर दबोचे

इंदौर: शहर में नशे के जाल को तोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को स्नेहलतागंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 19 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है.
एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताय कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.

इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति ब्राउन सुगर की सप्लाई करने वाले हैं. टीम ने शासकीय पशु चिकित्सालय, स्नेहलतागंज के पास घेराबंदी की, जहां दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर घबरा गए और बाइक से भागने लगे, पीछा कर उन्हें दबोचा गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विनोद उर्फ विशाल दरियानी निवासी विदुर नगर और विक्की गुजराती निवासी द्वारकापुरी बताए.

दोनों सातवीं तक पढ़े हैं और प्रॉपर्टी एजेंट तथा फुटपाथ पर रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करते हैं. उन्होंने कबूला कि वे सस्ते दामों पर ब्राउन सुगर खरीदकर शहर में नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते हैं. पुलिस ने 19 ग्राम ब्राउन सुगर और होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरु की.

Next Post

अब नहीं सुनाई देते सावन के गीत, गांव का बचपन और झूले

Mon Aug 4 , 2025
रायसेन: आधुनिकता के प्रवाह में सारा परिदृश्य भी तेजी से बदलता जा रहा है। इसके साथ ही बदल रहा है लोगों की सोच, पुरानी परंपराएं, मान्यताएं और बहुरंगी समृद्ध लोकजीवन। यही वजह है कि गांवों और शहरों में सावन के झूले गुजरे जमाने की बात हो गए हैं। क्योंकि शहरों […]

You May Like