ग्राम कायन में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, दो दर्जन घायल

छतरपुर। जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कायन में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुबह करीब 11 बजे खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से एक-दूसरे पर हमला किया गया।

घटना में लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल परिसर में भी भारी भीड़ देखने को मिली।

सूचना मिलते ही गुलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, विवाद पुराने जमीनी मामले से जुड़ा हुआ था, जिसे लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

पुलिस ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

Next Post

इंदौर हादसे पर जबलपुर हाईकोर्ट सख्त: ट्रैफिक प्लान और भारी वाहनों के नियंत्रण पर उठाए सख्त सवाल

Thu Nov 20 , 2025
इंदौर. पिछले महिने एयरपोर्ट रोड पर हुए गंभीर हादसे के बाद राज्य की शीर्ष अदालत ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रशासन की कार्यप्रणाली, चालान प्रणाली और क्रियान्वयन की धीमी गति को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर ने इंदौर […]

You May Like