2 वाहन किए जप्त, 8 हजार का लगाया स्पॉट फाइन

जबलपुर: करौंदा चैाक पर मोबाइल ई-कोर्ट के माध्यम से यातायात एवं अतिक्रमण व्यवस्था के संबंध में नगर निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल की अगुवाई में शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस संबंध में मजिस्ट्रेट अरुण गोयल द्वारा बताया गया कि यातायात व्यवस्था में अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। साथ ही सड़क किनारे संचालित ढाबों, नाश्ता एवं चाय की दुकानों पर भी नियमानुसार स्पॉट फाइन किया गया। कार्रवाई के दौरान 02 वाहनों को जब्त किया गया तथा विभिन्न प्रकरणों में कुल 8,000 रूपये की जुर्माना राशि स्पॉट फाइन के रूप में वसूल की गई।

उक्त कार्रवाई में अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेंद्र पटेल, अतिक्रमण अधिकारी कृष्ण पाल रावत, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दीपेंद्र रावत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज, दल प्रभारी जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, अभिषेक समुद्रे, दुर्गा राव, कुलदीप त्रिपाठी, नदीम अहमद खान सहित अतिक्रमण दल एवं थाना अधारताल का पुलिस बल उपस्थित रहा। नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अव्यवस्थित होने से रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Next Post

शराब तस्कर धराया

Sat Aug 8 , 2026
जबलपुर : क्राइम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कारोबार में एक तस्कर को दबोचा है जिसके कब्जे से 290 पाव देशी शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस जप्त की गई । टीआई कन्हैया बघेल ने बताया कि छिवला मोड़ […]

You May Like