जबलपुर : क्राइम ब्रांच एवं ग्वारीघाट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कारोबार में एक तस्कर को दबोचा है जिसके कब्जे से 290 पाव देशी शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस जप्त की गई । टीआई कन्हैया बघेल ने बताया कि छिवला मोड़ पर दबिश देकर बिना नम्बर की एक्सिस से आ रहे अरशद शाह पिता आरिफ शाह 21 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला गढ़ा को दबोचा गया। तलाशी लेने पर थैलों एवं डिक्की में कुल 290 पाव देशी शराब रखी मिला। आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये पूछताछ की जा रही है।
Next Post
6.72 लाख लेकर तोड़ दी सगाई, प्रकरण दर्ज
Sat Aug 8 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पुरवा निवासी एक युवती से सगाई के बाद रिश्ता तोड़ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 6 लाख 72 हजार रूपए भी लिए गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम पुरवा गढ़ा निवासी युवक ने लिखित शिकायत की […]

You May Like
-
8 months ago
महिला स्कूटर रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश