इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज सतत विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विद्युत प्रवाह में बाधा के चलते कार्य की गति भी प्रभावित होती है, अतः तीन दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर किया जाये. इसके लिये अधिकारी और कर्मचारी निश्चित कार्ययोजना बनायें. बैठक में अनूप सिंह ने बताया कि पिछले दिनों तेज रफ्तार से चली हवाओं और आँधी के कारण जिले में कई जगह बड़ी संख्या में पेड़, बिजली के खम्बे, फ्लेक्स बोर्ड आदि गिरने से यातायात तो प्रभावित हुआ.
ही, साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है. सर्वाधिक क्षति चोईथराम से पिपलियाहाना मार्ग पर हुई है. तेज हवाओं के साथ प्री मानसून एक्टिविटी के चलते कार्य करने में अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्षमता भी प्रभावित हुई. इस बाधा को दूर करने के लिए विद्युत विभाग, नगर निगम आदि विभाग समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं.
