आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम पर किया हमला

बुधनी. नगर के वार्ड नं 10 में पांच वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. जिसमे बच्चे के पेट ओर पांव में चोट आई है. लोगों ने कुत्ते को भगाया वरना बच्चे की जान मुश्किल में पड़ सकती थी.आवारा कुत्तों का आतंक शहरवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है. शहर की गली मोहल्लों में आवारा कुत्तों का झुंड देखा जा सकता है. यह हाल शहर व ग्रामीण अंचल दोनों जगहों में है. लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमले को लेकर लोगों का यह कहना है कि नगर में लग रही मांस मटन की दुकानें इसका बड़ा कारण है. इन दुकानों के संचालकों द्वारा दुकान से निकले अपशिष्ट को जहां तहां फेंक दिया जाता है. अपशिष्ट को लेकर कुत्तों में लड़ाईया होती रहती है और यह आक्रमक रवैया अपनाने लगते है और धीरे-धीरे इनका आक्रमक रवैया देखने को मिलता है. परिणाम स्वरूप डाग बाइट के मामले बढ़ते ही जा रहे है. यदि जल्द ही इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है और इनका आवारा आतंक और भी बढ़ सकता है.

 

Next Post

युवक फांसी पर झूला

Tue Jun 17 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्राम कचनारी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक भोलाराम पटैल 73 वर्ष निवासी ग्राम कचनारी ने सूचना दी कि उसका बड़ा बेटा संतोष पटेल 45 वर्ष उसके मकान के नीचे वाले हिस्से में उसके साथ रहता था मकान के ऊपरी मंजिल […]

You May Like