दूसरी जमीन करें आवंटित जबलपुर कलेक्टर को निर्देश

जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने जबलपुर कलेक्टर को कहा कि यदि ग्राम पंचायत जनहित में तालाब बनवा रही है तो उसे जमीन बदल कर दूसरी आवंटित करें।

दरअसल राजमल विश्वकर्मा की ओर से अधिवक्ता केके पांडे, कोशलेश पांडे व सिद्धार्थ पांडे ने पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बिल्किस गंज की ओर से कलेक्टर को आवेदन पेश कर कहा गया कि उन्हें तालाब बनवाने के लिए उनकी जमीन के बदले कोई अन्य सरकारी जमीन दी जाये। कलेक्टर ने यह कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया कि भूमि निवर्तन निर्देश 2018 के तहत जमीन के बदले दूसरी जमीन केवल सरकारी निर्माण या सरकारी प्रोजेक्ट के लिए ही दी जा सकती है। दलील दी गई कि पंचायत भी सरकार का ही विभाग है। सुनवाई के बाद

न्यायालय ने कहा कि भूमि निवर्तन निर्देश 2018 पंचायत पर भी लागू होता है।

Next Post

दस्तावेजों का परीक्षण कर नियुक्ति पर विचार करें: हाईकोर्ट

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल की एकलपीठ ने एक याचिका का इस निर्देश के साथ पटाक्षेप कर दिया कि याचिका कर्ताओं के दस्तावेजों का परीक्षण कर नियुक्ति पर विचार करें। याचिकाकर्ता तहसील जवा जिला रीवा निवासी नंद कुमार द्विवेदी, सच्चिदानंद मिश्र, प्रभाकर सिंह व कल्पना द्विवेदी की ओर से […]

You May Like

मनोरंजन