ग्वालियर: दौलतगंज बैंड मार्केट में आज मंगलवार दोपहर उस वक्त अफ़रातफरी मच गई जब एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में तमाम मोटरसाइकिलो समेत कई वाहन दब गए। राहत टीम मौके पर पहुंच गई है एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
यह संपत्ति क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंहल की बताई गई है। भारी बारिश से यह मकान जर्जर हो गया था लेकिन नगर निगम ने शहर की सबसे व्यस्त सड़क पर स्थित जर्जर मकान की ओर ध्यान नहीं दिया।
