भारती टावर में लगी भीषण आग, करोड़ों की आर्थिक क्षति जनहानि नहीं

शहडोल: शहर के मध्य स्थित न्यू गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर बने भारती टावर में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर हरियाणा हैंडलूम, एक बड़ा जिम सेंटर और कई अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे सबसे पहले हैंडलूम की दुकान में आग लगी, जो देखते ही देखते पूरे टावर में फैल गई।

आग लगने के वक्त जिम सेंटर में पचास से अधिक युवक-युवतियां मौजूद थे। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि ऊपर के फ्लैट में रह रहे चार सदस्यीय परिवार को नगर पालिका की हाइड्रोलिक ट्रॉली के जरिए बाहर निकाला गया। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Next Post

नर्मदा के चौथे चरण को मिली मंजूरी, महापौर ने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए

Tue Aug 5 , 2025
इंदौर: महापौर ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष और नगर निगम में भाजपा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इंदौर वासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमआईसी बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। नर्मदा जल परियोजना के चौथे चरण को एमआईसी से मंजूरी दी गई। साथ ही […]

You May Like