पैदल मार्च का समापन, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में निकली “आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी पैदल मार्च” का रविवार को वल्लभ भाई चौक, न्यास कॉलोनी इटारसी में समापन हुआ। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर एवं लकी लखानी सहित न्यास कॉलोनी के वार्डवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी, निर्मल सिंह राजपूत, मयंक महतो, सागर शिवहरे, गोकुल पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे एवं भाजपा नेता पीयूष शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और अखंड भारत की परिकल्पना को याद किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता की जो नींव रखी, वही आज के भारत की मजबूती का आधार है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।”

यात्रा के समापन अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि “यह यात्रा केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। इसका उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृतियों को जन-जन तक पहुंचाना और राष्ट्र की एकता के संकल्प को मजबूत करना है।”

कार्यक्रम का संचालन मनीष ठाकुर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे ने किया।

यात्रा के समापन के साथ ही उपस्थित जनसमूह ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के साथ सरदार पटेल अमर रहें के नारों से वातावरण गूंजा उठा।

 

Next Post

वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने मनाया दीपावली मिलन, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत

Tue Nov 11 , 2025
इटारसी। वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की मासिक बैठक प्रमुख सदस्य श्रीमती जयश्री महंत के निवास पर हर्षोल्लास से संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल का पुष्पगुच्छ व माला से भव्य स्वागत किया गया। श्रीमती अग्रवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन […]

You May Like