नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना ने सोहागपुर के मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर भुगतान में विलंब व अमानक मूंग खरीदी पर नाराजगी जताई। किसानों ने आरोप लगाया कि वेयरहाउस मालिक व सर्वेयर मिलकर अच्छी मूंग को खराब बताकर रिजेक्ट कर रहे हैं। गजनई में 45 क्विंटल मूंग पास होने के बाद रिजेक्ट कर दी गई। जांच में नॉन-एफएक्यू मूंग मिलने की आशंका जताई गई है। कलेक्टर ने गुणवत्ता मानकों का पालन व त्वरित भुगतान के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निरीक्षण में मूंग खरीदी में गड़बड़ी उजागर
