संघ शताब्दी वर्ष : बुधवार को 9 बाल पथ संचलन निकलेंगे

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 5 नवंबर को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बाल शौर्य संगम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 9 जगह बाल पथ संचलन निकलेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के संघचालक प्रहलाद सबनानी ने बताया कि लश्कर क्षेत्र से तीन स्थानों से बाल पथ संचलन निकलेंगे। राममंदिर फालका बाजार के समीप शिवाजी उद्यान से बुधवार को दोपहर 2 बजे पथ संचलन प्रारंभ होकर इंदरगंज चौराहा होते हुए महारानी लक्ष्मीबाई उत्कृष्ट महाविद्यालय मैदान पहुंचेगा। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर नदीगेट से पथ संचलन दोपहर 2 बजे से शुरू होकर संजय कॉम्लेक्स होते हुए एमएलबी कॉलेज पहुंचेगा। डीएवी विद्यालय नयाबाजार से भी दोपहर 2 बजे पथ संचलन शुरू होकर इंदगंज चौराहे होते हुए एमएलबी महाविद्यालय पहुंचेगा। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्वालियर विभाग प्रचारक ललित कुमार का बौद्धिक होगा। सबनानी ने बताया कि गोले का मंदिर के समीप स्थित इंद्रप्रस्थ गार्डन से दोपहर 12 बजे तीन बाल पथ संचलन निकलेंगे। एक भिंड रोड स्थित पुरुषोत्तम विहार के पास से होते हुए पुन: इंद्रप्रस्थ गार्डन आएगा। दूसरा एमआईटीएस संस्थान के पास से होते हुए पुन: इंद्रप्रस्थ गार्डन पर समापन होगा। तीसरा बिरलानगर मंघाराम फैक्ट्री के अंतिम द्वार से होते हुए इंद्रप्रस्थ गार्डन पर समापन होगा। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांंत के सह प्रांत प्रचारक सुरेंद्र सिंह का बौद्धिक होगा।

डबरा नगर के स्वयंवर लॉज से सायं 4 बजे बाल पथ संचलन निकाला जाएगा। इसी तरह भितरवार में सरस्वती वाटिका से सायं 4 बजे एवं सरस्वती शिशु मंदिर आंतरी से प्रात: 9 बजे बाल पथ संचलन निकलेगा। इसके अलावा 6 नवंबर को सायं 4 बजे पिछोर के रामलीला तहसील मैदान से बाल पथ संचलन निकाला जाएगा।

Next Post

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 83 लोगों की समस्याओं की सुनवाई

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 83 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त […]

You May Like