जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत कृपाल चौक में शनिवार को हुए गोलीकांड में पुलिस ने घायल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि अवैध घायल का था और स्वयं से धोखे से ट्रिगर दब गया और उससे गोली चलने से वे घायल हो गया था।पुलिस के मुताबिक कृपाल चौक में सलिल दुबे के मकान में दिलीप ठाकुर किराए से रहता था। जिसका छोटा बेटा शुभम ठाकुर अपने दोस्त के साथ बिना नम्बर की सफेद रंग की एक्सिस से शनिवार को घर पहुंचा।
एक्सिस की डिक्की से एक देशी कट्टा निकालकर अपने साथ लेकर घर की तरफ गया दरवाजे का ताला खोलते समय देशी कट्टा लोडेड होने से ट्रिगर दब गया और गोली चलने से शुभम ठाकुर के दाहिने हाथ की भुजा में गोली लग गई है शुभम ठाकुर ने अपने पास रखा देशी कट्टा एवं 1 कारतूस अपने घर के गेट के सामने फेंक दिया था। जिसके बाद में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गया था।
पुलिस ने मौके से देशी कट्टा, कारतूस एवं बिना नम्बर की एक्सिस जप्त की। मेडिकल में उपचारार्थ भर्ती घायल शुभम ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त भरत के साथ भरत की बिना नम्बर की एक्सिस से अपने घर कृपाल चौक आया और एक्सिस की डिक्की से बारह बोर देशी कट्टा निकालकर अपने घर में रखते समय स्वयं के द्वारा घर के बाहर गेट पर ताला खोलते समय लोडेड देशी कट्टा का ट्रिगर धोखे से दब जाने से गोली लगने से घायल हो गया ।
टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि कट्टा शुभम ठाकुर 20 वर्ष का था जिससे धोखे से ट्रिगर दब गया था और गोली चलने से वे घायल हुआ । पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त कट्टा कारतूस कहॉ से प्राप्त किया और इसके पीछे का उद्देश्य क्या था समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच जारी है।
