गिरी आकाशीय बिजली, बुजुर्ग झुलसा, मौत

जबलपुर: बीती रात बदरा गरज-चमक के साथ बरसे। इस बीच खमरिया थाना अंतर्गत गधेरी में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग चपेट में आ गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक संतोष यादव 40 वर्ष निवासी गधेरी ने सूचना दी कि उसका साला संजू यादव ने फोन पर बताया कि मड़ैया (खेत में बनी) पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गयी है.

जिससे पापा रामदास यादव 60 वर्ष निवासी महगवां चंडी टोला जल गए और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत

Thu Oct 2 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सुंदरपुर मेें नवविवाहिता ने जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति प्रीति चौधरी 24 वर्ष निवासी ग्राम सुंदरपुर […]

You May Like