
सीधी।सीधी जिला अंतर्गत नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति के लिए समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है एवं भविष्य में अवकाश स्वीकृति पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है।
जारी आदेशानुसार प्रतिबंध अवधि में अवकाश हेतु सक्षम अधिकारी विशेष परिस्थितियों में आवेदन के परीक्षण उपरांत कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की अनुमति से अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे।
