
भोपाल। थाना हनुमानगंज क्षेत्र में भोपाल टॉकीज के पास एक 3 वर्षीय बच्चा मिला, जो घर का रास्ता भटक गया था, इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद हनुमानगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 /100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक ब्रजपाल सिंह राजावत एवं पायलेट ओमप्रकाश अहिरवार ने मौके पर पहुँचकर बच्चे को संरक्षण में लिया। उसके बाद बच्चे को एफ़ आर व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे की माँ उसे ढूँढते हुए मिली। जिन्हे बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बच्चे को माँ के सुपुर्द किया।
