आलमारी में छिपे सर्प ने युवती को डसा

सतना :घर का काम कर रही युवती का हाथ जैसे ही आलमारी में पहुंचा, वहां पर पहले से छिपकर बैठे कॉमन करैत नामक जहरीले सर्प ने उंगलियों पर डस लिया. गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई युवती को उपचार के 3 घंटे बाद होश आ सका.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उचेहरा के वार्ड क्रमांक 2 अंतर्गत दतिया मोहल्ला में रहने वाली 21 वर्षीय युवती लक्ष्मी प्रजापति पिता बिहारी लाल प्रजापति बुधवार को अपने घर का काम कर रही थी.

बताया गया कि घर का काम करने के दौरान जैसे ही लक्ष्मी ने अपना हाथ आलमारी की ओर बढ़ाया वैसे ही उसकी उंगलियों पर सर्प ने डस लिया. सर्प पहले से ही आलमारी के अंदर छिपकर बैठा हुआ था. इस घटना के चलते युवती देखते ही देखते बेसुध होकर गिर गई. जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में युवती को निजी वाहन में लादकर उचेहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

जहां पर मौजूद डॉ. एस एस प्रसाद और उनकी टीम ने युवती का उपचार शुरु किया. एंटी वेनम सहित अन्य दवाओं के जरिए किए गए उपचार के चलते लगभग 3 घंटे बाद युवती को होश आ गया. डॉ. प्रसाद के अनुसार समय रहते उपचार शुरु होने के कारण ही युवती की हालत में सुधार हो सका. हलांकि उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. युवती को डसने वाला सर्प कॉमन करैत प्रजाति का बताया गया.

Next Post

मां शारदा देवी प्रबंध समिति का प्रशासक नियुक्त

Thu Sep 11 , 2025
सतना:कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर रानी बाटड द्वारा श्रीमती दिव्या पटेल संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी मैहर को मां शारदा देवी प्रबंध समिति का प्रशासक का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक सौपा गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like