आमजन से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

इंदौर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई अंतर्विभागीय समन्वय समिति एवं समय-सीमा पत्रों (टीएल) की समीक्षा बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण अनिवार्य है. उन्होंने चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक श्रम आयुक्त को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में संवेदनशील रहते हुए समस्याओं का तत्काल समाधान करने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और लंबित प्रकरणों की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही सभी विभागों को पारदर्शिता व समन्वय के साथ कार्य कर इंदौर को सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में शीर्ष पर बनाए रखने के निर्देश दिए

Next Post

महापौर ने सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही पर सख्त निर्देश

Thu Sep 25 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया.उन्होंने छोटी ग्वालटोली, सरवटे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और राजशाही कचरा ट्रांसफर स्टेशन का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी और असंतोषजनक सफाई पर महापौर ने स्टेशन मास्टर से बात कर बड़े डस्टबिन लगाने, सुबह […]

You May Like