मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने हनुमान जयंती के अवसर पर गाना बजरंग बाण का निर्माण किया है। रसराज जी महाराज की भावपूर्ण और गहरी आवाज़ में प्रस्तुत ‘बजरंग बाण’ भगवान हनुमान के शाश्वत स्वरूप शक्ति, सेवा और अटूट विश्वास से प्रेरित है। इस प्रस्तुति को और खास बनाता है इसका संतुलित तरीके से किया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) का उपयोग।
अक्षय कुमार ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,”जहां विश्वास है, वहां सेतु बनते हैं। शक्ति, सेवा और समर्पण – यही है बजरंग बाण का भाव। जय श्री राम | ॐ श्री हनुमते नमः”
Next Post
एकता कपूर की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' के 16 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज
Thu Apr 2 , 2026
मुंबई, 02 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म’भूत बंगला’ का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल की रात नौ बजे से शुरू होने जा रहा है। बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब अपनी रिलीज़ के बेहद करीब है। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों से […]

You May Like
-
5 months ago
स्कूल संचालिका के घर से नकदी और जेवर पार
-
5 months ago
मांगलिया में बाइक की टक्कर से युवक घायल
