शिवपुरी में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान शुरू, एसपी ने दिखाई बाइक रैली को हरी झंडी

शिवपुरी: मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान की शुरुआत शिवपुरी में हुई। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जनजागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।

रैली रवाना होने से पहले एसपी यांगचेन भूटिया ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान की जानकारी दी। उन्होंने सभी को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना समाज और पुलिस की साझा जिम्मेदारी है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं भी नशे से दूर रहने और आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
निकली जनजागरूकता बाइक रैली
बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। रैली में शामिल पुलिस अधिकारी और जवान हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते नजर आए। कई स्थानों पर नागरिकों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

Next Post

30 हजार की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wed Jul 15 , 2026
इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अहीरखेड़ी पावर हाउस के पास पुलिया के निकट अवैध शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शिव और राहुल उर्फ गन्नू के कब्जे से करीब 60.480 लीटर देसी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए बताई […]

You May Like