धैर्या ने यूएई में रचा इतिहास, चार पदक जीतकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर ग्वालियर की नौ वर्षीय धैर्या साहू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रास अल खैमा में आयोजित एएमपीसी एशियन चैंपियनशिप-2026 में धैर्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल चार पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अंडर-11 बालिका वर्ग में चार पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

10 से 16 नवंबर तक आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में बायथल, ट्रायथल और लेजर रन स्पर्धाओं में एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में धैर्या ने अपनी खेल क्षमता, अनुशासन, धैर्य और शानदार प्रदर्शन के दम पर चार पदक हासिल कर भारतीय दल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। धैर्या की इस उपलब्धि से ग्वालियर के खेल जगत में उत्साह है। ग्वालियर शार्क तैराकी अकादमी के कोच विनोद जाटव ने उनकी सफलता को शहर के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी कम उम्र में चार पदक हासिल करना धैर्या की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।

Next Post

ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर में फंसा सरपंच का बेटा, मौके पर दर्दनाक मौत

Sun Nov 22 , 2026
सतना: जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मतरी पतौरा में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया. ट्रैक्टर से अचानक नीचे गिरने के बाद पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आने से गांव के सरपंच के 18 वर्षीय बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद […]

You May Like