खरगे – राहुल ने शिक्षक दिवस पर बधाई दी

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है।
श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि शिक्षकों को सच्चा राष्ट्र-निर्माता माना जाता है। उन्होंने कहा, ”इस शिक्षक दिवस पर, हम इन राष्ट्र-निर्माताओं के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, एक दार्शनिक और राजनेता, डॉ. एस. राधाकृष्णन को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका ज्ञान, समर्पण और योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।”
श्री गांधी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। जीवन में शिक्षकों का योगदान अद्वितीय है। वे विद्यार्थियों का भविष्य संवारते हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज की मजबूत नींव का निर्माण करते हैं।

Next Post

राहत शिविरों में मिले सभी सुविधाएं : केजरीवाल

Fri Sep 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ से प्रभावित होकर राहत शिविर में आये लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार से आग्रह किया है। श्री केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को राहत शिविर का जायजा लेने के बाद पत्रकारों […]

You May Like