राहत शिविरों में मिले सभी सुविधाएं : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाढ से प्रभावित होकर राहत शिविर में आये लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार से आग्रह किया है।
श्री केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को राहत शिविर का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बाढ जैसे हालात बने हुए हैं और कई इलाकों में पानी भर गया है। उन्होंने कहा कि यमुना के तट पर रहने वाले लोग घर खाली करके राहत शिविरों में रहने आये हैं जहां पर उन लोगों को कई प्रकार की समस्याएं आ रही है। उन्हें खाना समय पर नहीं मिल रहा है, पीने के पानी की समस्या है। सरकार से निवेदन है कि जो राहत शिविर हैं वहां पर सारी सुविधायें उपलब्ध करायी जाय।
उन्होंने कहा कि नालों की सफाई समय पर नहीं हो पाने के कारण कई इलाकों में सीवर बैक मार रहा है। कई इलाकों में पीने का पानी नहीं आ रहा है। सरकार को लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्घ कराने चाहिए।
श्री केजरीवाल ने कहा कि इस समय पूरा उत्तर भारत बाढ से ग्रसित है। सरकार से आग्रह है कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए जितना संभव हो सके करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित सभी राज्यों में राहत पहुंचाने की आवश्यकता है।

Next Post

पेंटागन का नया नाम युद्ध मंत्रालय से जाना जायेगा

Fri Sep 5 , 2025
वाशिंगटन, 05 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी के पेंटागन को युद्ध मंत्रालय और रक्षा मंत्री को युद्ध मंत्री के नाम से जाना जाएगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नया कानून बनाने जा रहे हैं जिसके अंतर्गत ये दोनों नाम बदल दिए जायेंगे। नया नाम रक्षा मंत्रालय, एक द्वितीयक […]

You May Like

मनोरंजन