
नीमच। शहर में सडक़ दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सिटी थाना क्षेत्र के जावद चौराहा पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल राहगीरों की सूचना पर नया गांव टोल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान आयुष पिता भरत सिंह जायसवाल उम्र 18 वर्ष निवासी अमर कॉलोनी थाना बघाना के रूप में हुई है। बताया गया कि आयुष किसी कार्य से कहि जा रहा था, तभी जावद चौराहा पर अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयुष सडक़ पर जा गिरा और गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी जिसे जिला अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
