आलिया भट्ट ने बताया अपनी फेवरेट अक्षय कुमार फिल्म का नाम, बचपन से है खास कनेक्शन

आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है। बचपन से इस फिल्म से जुड़ा खास कनेक्शन आज भी बरकरार है।

कम समय में हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज़ में अपनी जगह बना चुकीं आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘राज़ी’, ‘हाईवे’, ‘आरआरआर’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी दमदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘अल्फा’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एक सुपरहिट फिल्म की जबरदस्त फैन हैं।

आलिया भट्ट ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, आलिया इससे पहले चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। साल 1999 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘संघर्ष’ में आलिया ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था, जिससे उनका फिल्मों से नाता बहुत छोटी उम्र में ही जुड़ गया था।

Next Post

बैंक कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर, लगातार चार दिन बैंक बंद

Sun Jan 25 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में बैंक अधिकारी और कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताली के चलते जनवरी के आखिरी सप्ताह में लगातार 4 दिनों के लिये बैंक बन्द हैं। यह हड़ताल 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर की जा रही […]

You May Like