पोकलेन मशीन से शुरू हुई शहर के नालों की सफाई

सतना:नगर पालिक निगम द्वारा शहर में स्वच्छता एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत टिकुरिया टोला स्थित बड़े नाले की सफाई पोकलेन मशीन से कराई गई।सफाई के दौरान नाले में जमा गाद, मिट्टी एवं कचरे को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने का कार्य किया गया।

इसी क्रम में भैंसखाना स्थित ईदगाह चौराहा क्षेत्र की पुलिया की सफाई कर जल प्रवाह में आने वाली बाधाओं को दूर किया गया। वहीं जीवन ज्योति कॉलोनी में व्यापक सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की कार्रवाई की गई।निगमायुक्त डॉ शेर सिंह मीणा के अनुसार नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख नालों, पुलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में संबंधित क्षेत्रों में सफाई कार्य संपादित कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नागरिकों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Next Post

ग्रामीणों ने की कटौती बंद करने की मांग

Thu May 21 , 2026
सीहोर। अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है. भीषण गर्मी में सेमरा दांगी सहित आसपास के गांवों में 2 घंटे बिजली कटौती की जा रही है. ग्रामीणों ने बुधवार को विनय सिंह दांगी के नेतृत्व में विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन देकर […]

You May Like