स्वदेशी जागरण मंच ने पूर्व सैनिकों को दिलाया स्वदेशी का संकल्प

मंदसौर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक श्री अंकुश पालीवाल के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर विभाग पर्यावरण प्रमुख पं. दिलीप व्यास, जिला संयोजक दिलीप चौधरी, जिला युवा आयाम प्रमुख महेंद्र सिंह राजावत, जिला पर्यावरण प्रमुख संजय नीमा, जिला राजीव दीक्षित प्रमुख कनिष्क शर्मा, तहसील संयोजक अभिजीत सिंह चौहान, तथा महिला जिला कार्य प्रमुख (पूर्व सैनिक) उषा कुमावत तहसील महिला रेखा ट्रेलर, सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, कैप्टन आचार्य कैप्टन सुरेश परमार, रिटायर्ड सूबेदार आर एस जांगिड़, आर सी शुक्ला, शंभू गिरी गोस्वामी, दिलीप सिंह, भंवर सिंह सिसोदिया, दिलीप पाटीदार, जुगल पाटीदार, नरेंद्र खटवड़, जितेंद्र माली, रामनारायण गुर्जर, राजेंद्र सिंह राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मनिर्भरता, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार है। सभी उपस्थितजनों ने भारतीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्योगों का समर्थन करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Next Post

दिनभर चली नगर पालिका की अतिक्रमण हटाओ मुहिम

Mon Jul 27 , 2026
नीमच। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने और सडक़ किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा चलाया जा रहा अभियान सोमवार को भी जारी रहा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने अंबेडकर रोड स्थित […]

You May Like